लेबर कार्ड पर लोन कैसे मिलेगा – मजदूर आदमी लोन कैसे ले?

ऋण लेने की आवश्यकता अधिकतर व्यक्ति को पड़ती है। चाहे वो एम्प्लोयी हो, स्व-रोजगार हो लेबर मजदूर हो उसे भी लोन लेने की आवश्यकता पड़ती है। लोन कई कार्यो के लिए लिया जाता है। लेकिन पहले जानेंगे की लेबर कार्ड पर लोन कैसे मिलेगा और मजदूर आदमी लोन कैसे ले इसके अलावा भी इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करेंगे।

लोन लेना वैसे आज के समय में काफी सिम्पल हो गया है। लेकिन अधिकतर बैंक और फाइनेंस कम्पनिया उन्ही आवेदकों को लोन देना पसंद करती है। जिनका आय स्रोत्र अच्छा हो, आईटीआर की कॉपी हो फॉर्म 16 की कॉपी हो इसके अलावा भी कई दस्तावेज की मांग बैंक के द्वारा की जाती है।

लेबर मजदूरों को लोन लेने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्योकि लेबरों के पास अधिक दस्तावेज नहीं होते है। उसके अलावा आय स्रोत का कोई प्रमाण नहीं रहता है। और कई ज़रूरी दस्तावेज लेबर के पास नहीं रहता है इसलिए कई बैंक लेबरो को लोन देने से कतराते है।

बैंक भले लेबर मजदूर को लोन न दे लेकिन कई सरकारी योजनाओ के तहत गरीब आदमी लेबर मजदूर को बड़ी आसानी से लोन मिल सकता है। लेबर कार्ड के जरिये भी लेबर मजदूर लोन प्राप्त कर सकते है। इसकी जानकारी के लिए निचे तक लेख पढ़े और पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद बैंक से ऋण प्राप्त करे।

लेबर कार्ड पर लोन कैसे मिलेगा?

labour-card-par-loan-kaise-milega

लेबर कार्ड के बहुत सारे फायदे है। लेकिन लेबर कार्ड से फायदे लेने के लिए श्रम कार्ड के अप्लाई करना होगा। श्रम कार्ड बन जाने के बाद कई सरकारी योजनाओ का आवेदक लाभ ले सकता है। यह योजना उत्तर प्रदेश के मजदूरों के लिए बनाया गया है। इसके अलावा भी कई राज्यों में श्रमिक के मदद के लिए योजना चलाई जाती है। इस योजना के तहत सरकारी कई योजनाओ का लाभ श्रमिकों के द्वारा लिया जा सकता है।

Labour Card को हिंदी में श्रमिक कार्ड कहते है। इस कार्ड के लिए कोई भी श्रमिक आवेदन कर सकता है। जिसका पीएफ अकाउंट नहीं है वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। यानि जो श्रमिक असंगठित क्षेत्र में काम करते है। इस योजना को खास करके उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के लिए शुरु किया गया है। इस योजना के तहत एक से अधिक लाभ श्रमिकों को दिया जाता है। इस योजना से श्रमिक ऋण भी ले सकता है।

लेबर कार्ड से श्रमिक घर बनवाने के लिए बैंक से लोन भी ले सकता है। और घर बनवाने के लिए सरकार की ओर श्रमिक मदद ले सकता है। श्रमिक अपने ज़रुरत के हिसाब से बैंक से ऋण ले सकता है। और उस पैसे को लगाकर घर का निर्माण करवा सकता है। उसके बाद उस ऋण राशि को बैंक को किस्तों में वापस कर सकता है। इस लोन राशि पर कम ब्याज दर चार्ज किया जाता है।

श्रमिक कार्ड पर लोन के लिए आवेदन किया सकता है। अगर आपका श्रमिक कार्ड बन चूका है। और आप बैंक से ऋण लेना चाहते है। तो आपको बड़ी आसानी से बैंक से लोन मिल सकता है। वैसे श्रमिक को लोन लेने में काफी परेशानी आती है। लेकिन श्रमिक कार्ड से आप आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते है।

इन लेख को भी पढ़े

लेबर कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?

जैसा की मैंने ऊपर के लेख में बताया की श्रमिक कार्ड पर अनेको लाभ श्रमिक ले सकते है। जैसे श्रमिक का बीमा, श्रमिक को ऋण सुविधा, परिवार सहायता, लड़कियों के शादी में मदद, बच्चो के पढाई के खर्च में मदद, बिजली पर सब्सिडी, पेंशन योजना, के अलावा भी लाभ श्रमिक को दिया जाता है।

इसके अलावा सरकार के द्वारा 500 रूपये का भत्ता भी चार माह तक श्रमिकों को मुहैया किया जा रहा है। यह पंजीकृत श्रमिक के अकाउंट में सीधे सरकार के द्वारा भेजा जा रहा है। इस योजना से श्रमिक को सीधे लाभ मिल रहा है। लेकिन लाभ के लिए पहले एक श्रमिक के रूप आपको पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। उसके बाद सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं श्रमिक को मिलेंगी।

अगर आपका रजिस्ट्रेशन e-Shram.gov.in पर हो गया है फिर श्रमिक सुविधाएं ले सकते है। अगर आपका पहले से रजिस्ट्रेशन हो चूका है। और आप लेबर कार्ड पर आये पैसो को चेक करना चाहते है। तो आपको इसके लिए अपना बैंक अकाउंट चेक करना होगा।

लेबर कार्ड का पैसा चेक करने के लिए जिस बैंक के अकाउंट को अपने श्रमिक कार्ड से लिंक किया है। उसे आप चेक कर सकते है। श्रमिक कार्ड का पैसा श्रमिक के अकाउंट में ही आएगा। इसके लिए आपको बैंक जाना होगा वहा से आप अपना पैसा चेक कर सकते है। अगर डेबिट कार्ड यानि एटीएम है तो एटीएम मशीन में भी चेक कर सकते है।

लेबर कार्ड का पैसा कब तक आएगा?

अधिकतर श्रमिक के मन में यह प्रश्न तो आता ही होगा। अगर आपके मन भी प्रश्न है की लेबर कार्ड का पैसा कब तक आएगा तो मैं आपको बता दू यह एक सरकारी योजना है। इसके द्वारा सरकार मजदूरों की हेल्प कर रही है इसका पैसा कब तक आएगा इसका कोई सटीक उत्तर नहीं है। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक को ई-श्रम में पंजीकृत करना होगा।

इस योजना में एक ही लाभ नहीं बल्कि एक से अधिक इस योजना के जरिये श्रमिक लाभ ले सकते है। इस योजना से श्रमिकों को दुर्घटना बीमा के साथ कई लाभ दिए जाते है। ऐसा नहीं की इस योजना में सिर्फ लेबर लाभ ले सकते है। इसमें असंगठित क्षेत्र के श्रमिक लाभ ले सकते है।

मजदूर आदमी लोन कैसे ले?

इस योजना से मजदूर आदमी बड़ी आसानी से लाभ ले सकते है। इसके लिए पहले आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए किसी भी लोकवाणी केंद्र का सहारा ले सकते है। काफी सिंपल सी प्रकिर्या है इस योजना का लाभ लेने के लिए। इसमें कोई भी श्रमिक असंगठिक क्षेत्र में कार्य करने वाले रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

आशा करते है। लेख के द्वारा दी गयी जानकारी में लेबर कार्ड पर लोन कैसे मिलेगा और मजदूर आदमी लोन कैसे ले इन प्रश्नो के उत्तर से आप रूबरू हुए होंगे। इस वेबसाइट पर मैं इसी तरह का कंटेंट पब्लिश करता रहता हूँ अधिक जानकारी के लिए दूसरे लेख के लिंक पर क्लिक करके लेख पढ़े।

यदि इस लेख से जुड़ा आपका कोई प्रश्न है। जिसका आप उत्तर जानना चाह रहे है। उसे आप कमेंट के जरिये पूछ सकते है। यह लेख पसंद आया हो इससे सहायता मिला हो। तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले। ताकि और लोगो तक यह जानकारी पहुंच सके।

11 thoughts on “लेबर कार्ड पर लोन कैसे मिलेगा – मजदूर आदमी लोन कैसे ले?”

    • बैंको से पर्सनल लोन आसानी से मिल जायेगा

      Reply
  1. Shadi ke liy loan chahiy kitne din m mil jata h aur kaise apply krna hoga

    Reply

Leave a Comment