WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

श्रमिक कार्ड क्या है – श्रमिक कार्ड पर कितना लोन मिलता है?

श्रमिक कार्ड बहुत सारे श्रमिकों के द्वारा बनवाया जा रहा है। लेकिन कई श्रमिकों को श्रमिक कार्ड क्या है और श्रमिक कार्ड पर कितना लोन मिलता है. इसकी जानकारी नहीं होती है। इसलिए इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए यह लेख अंतिम तक पढ़े। और श्रमिक कार्ड से जुडी सभी जानकारी को प्राप्त करे।

श्रमिक कार्ड को इंग्लिश Labour Card कहते है। कई लोग इसे लेकर कंफ्यूज रहते है। की श्रमिक कार्ड और लेबर कार्ड में अंतर होता है। लेकिन मैं आपको बता दू इसमें कोई अंतर नहीं है। श्रमिक कार्ड असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी श्रमिक आवेदन कर सकते है और इस योजना का लाभ ले सकते है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक को सबसे पहले e-Shram.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। Registration श्रमिक स्वम् या किसी लोकवाणी केंद्र से करवा सकता है। उसके बाद सरकार के द्वारा दी जाने वाली सभी श्रमिकों को लाभ सीधे मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार श्रमिको को सीधे अकाउंट में लाभ देती है।

लेबर कार्ड बन जाने के बाद इसी कार्ड पर श्रमिक बैंक से लोन भी ले सकता है। और तो और इस योजना से सरकार मजदूरों को दुर्घटना बीमा कवर भी देती है। इसके अलावा भी कई लाभ इस योजना से श्रमिक ले सकते है। जिसकी बात हम आगे के लेख में करेंगे।

श्रमिक कार्ड क्या है – Shramik Card Kya Hai?

shramik-card-kya-hai

श्रमिक कार्ड योजना यह एक सरकारी योजना है। इस योजना के तहत सरकार उन श्रमिकों का सहायता करना चाहती है। जो असंगठिक क्षेत्र में काम कर रहे है जैसे मजदूर, सब्जी वाले, फेरी वाले, घरेलु कामगार, और अन्य श्रमिक को यह लाभ मिल सकता है जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करते है। इस योजना में वह श्रमिक लाभ नहीं ले पाएंगे संगठित क्षेत्र में काम कर रहे है।

इस योजना को गरीब मजदूरों की हेल्प करने के लिए शुरु किया गया है। इस योजना में एक से अधिक लाभ सरकार श्रमिकों को देने का प्रयास कर रही है। इस योजना से सीधे श्रमिक के खाते में लाभ मिलेगा। सरकारी लाभ लाभार्थी के बैंक अकाउंट में मिल जायेगा। इस योजना से श्रमिक अपना कारोबार भी शुरू कर सकते है जिसमे सरकार से श्रमिक हेल्प ले सकते है।

इस योजना का पूरा नाम ई श्रम कार्ड योजना है। इस योजना में सभी असंगठिक श्रमिक पंजीकृत कर सकते है इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक की न्यूनतम आयु 16 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। अगर श्रमिक की आयु 16 से 60 वर्ष के बीच में है। तो इस योजना के लाभ के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को eshram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए श्रमिक के पास आधार कार्ड, आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट का पासबुक, होना ज़रूरी है। इसके अलावा आप किस असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे है। उसका नाम पता होना आवश्यक है।

पंजीकरण के लिए श्रमिक स्वम् भी इस eShram.gov.in पोर्टल पर जाकर कर सकता है। नहीं तो वह साइबर कैफ़े से जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद श्रमिक को एक ई-श्रम कार्ड मिल जायेगा। उस कार्ड से श्रमिक लाभ ले सकते है।

मिलते जुलते लेख

श्रमिक कार्ड पर कितना लोन मिलता है?

अगर आपका श्रमिक कार्ड बन गया है तो आप तमाम सरकारी योजना का लाभ ले सकते है। साथ ही श्रमिक कार्ड की सहायता से घर बनवाने के लिए बैंक के द्वारा ऋण भी मुहैया किया जाता है। जिससे श्रमिक अपने घर को आसानी बनवा सकते है।

इसके अलावा औजार और कई कामो के लिए श्रमिक कार्ड पर ऋण दिए जाते है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए eshram की ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। और लोन सम्बंधित जानकारी वेबसाइट से ले सकते है।

इस योजना के तहत श्रमिकों को 2 लाख रूपये तक दुर्घटना इन्शुरन्स कवर भी दिया जाता है। साथ ही और कई लाभ श्रमिकों को दिए जाते है।

श्रमिक कार्ड में कितने पैसे आ रहे हैं?

इस प्रश्न का उत्तर कई श्रमिक जानना चाह रहे होंगे। तो मैं आपको बता दूँ इस योजना से उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 500 रूपये चार महीने तक श्रमिकों को दिया जायेगा। यह भत्ता श्रमिक के बैंक अकाउंट में सीधे भेजा जायेगा। बहुत सारे श्रमिक के खाते में भत्ता राशि आ भी गयी है। इस योजना का लाभ सिर्फ असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को दिया जाता है।

इस योजना में भत्ता के अलावा भी कई प्रकार के लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिए जाते है। जैसे दुर्घटना बीमा, शादी के खर्च में सहायता, बच्चो के पढाई के खर्च में सहायता, पेंसन, के अलावा इस श्रमिक कार्ड से श्रमिक ऋण भी ले सकता है। और श्रमिक अपना घर बनवाने के साथ रोजगार भी शुरू कर सकता है।

श्रमिक कार्ड से सिर्फ श्रमिकों को भत्ता ही नहीं बल्कि कई अन्य लाभ भी दिए जायेंगे। जिसका चर्चा हम आगे लेख में करेंगे। लेकिन लाभ के लिए श्रमिक को पंजीकरण करना ज़रूरी है। बिना पंजीकरण के आप श्रमिक कार्ड का कोई लाभ नहीं ले पाएंगे। इसलिए आप श्रमिक कार्ड के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाए।

श्रमिक कार्ड के फायदे क्या है?

जैसा की मैंने ऊपर के लेख में ही बताया है की श्रमिकों को श्रमिक कार्ड पर एक से अधिक लाभ मिलने वाले है। जिसका जिक्र मैं करने वाला हूँ। यह श्रमिक को तभी मिलेगा जब वह eShram card के अप्लाई करेंगे यानि रजिस्ट्रेशन करेंगे।

  • दुर्घटना बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री बीमा योजना
  • भरण पोषण भत्ता
  • बेटी की शादी के लिए सहायता
  • बच्चो के पढाई के लिए सहायता
  • नरेगा योजना
  • पेंशन योजनाओ की सुविधा
  • इलाज के लिए श्रमिक को आर्थिक सहायता
  • घर बनवाने के लिए ऋण की सुविधा
  • औजार खरीदने के लिए ऋण
  • परिवार पेंशन सुविधा

इसके अलावा भी भविष्य में कई सुविधाएं दी जाने की बात है। अधिक जानकारी और लाभ के लिए eshram की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है। और वही अपना स्वम् रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है। रजिस्ट्रेशन करना भी काफी सिम्पल है। रजिस्ट्रेशन के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना ज़रूरी है। उसके साथ बैंक अकाउंट होना भी ज़रूरी है फिर आप बड़ी आसानी से श्रमिक कार्ड बनवा सकते है।

श्रमिक कार्ड के लाभ।

यह एक सरकारी योजना है इस योजना को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को लाभ देने के लिए शुरू किया गया है। इससे पंजीकृत श्रमिकों को सरकार के द्वारा लाभ पहुचाया जायेगा। जो लाभार्थी को सीधे उसके बैंक अकाउंट में मिल जायेगा। यह लाभ हर एक लेबर मजदूर, फेरी, सब्जी, किसान, मछुआरे, और अन्य श्रमिक रजिस्ट्रेशन करके प्राप्त कर सकते है।

आशा करते है। इस लेख के द्वारा दी गयी जानकारी आपको समझ आयी होगी। इसमें मैंने बताया की श्रमिक कार्ड क्या है. और श्रमिक कार्ड पर कितना लोन मिलता है. इन प्रश्नो के उत्तर मैंने लेख में दिए है। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए मेरे ब्लॉग पर दूसरे लेख पब्लिश किये जा चुके है जिसे आप पढ़ सकते है।

यदि इस लेख से जुड़ा आपका कोई प्रश्न है तो कमेंट के जरिये पूछ सकते है। यह लेख पसंद आया हो इससे सहायता मिला हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले ताकि अधिक लोगो तक यह लेख पहुंच सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2 thoughts on “श्रमिक कार्ड क्या है – श्रमिक कार्ड पर कितना लोन मिलता है?”

Leave a Comment