वाहन लोन कैसे ले – सबसे सस्ता कार लोन

अधिकतर व्यक्ति वाहन लेना चाहते है। लेकिन कई व्यक्तियो के पास उतने पैसे नहीं होते है की पूरा पैसा एक साथ देकर कार या अन्य कमर्सिअल व्हीकल खरीद सके। इस लेख में मैं वाहन लोन कैसे ले. और सबसे सस्ता कार लोन कौन से बैंक या फाइनेंस कंपनी से मिलता है। इस विषय की जानकारी के लिए आप लेख अंत तक पढ़े।

हर एक व्यक्ति को कोई न कोई वाहन की आवश्यकता होती है। चाहे दो पहिया वाहन हो, चार पहिया वाहन हो, या कोई बड़ा कमर्शियल वाहन हो, कई व्यक्ति अपनी सुविधा के लिए वाहन लेते है। वही कई व्यक्ति वाहन से व्यवसाय करना चाहते है। कमर्शियल वाहन को अधिकतर व्यवसाय करने के लिए ही लोगो के द्वारा लिया जाता है।

बहुत सारे व्यक्ति वाहन लेना तो चाहते है। लेकिन उनके पास प्रयाप्त धन एक समय पर नहीं होता है। यानि जो वाहन का कीमत होता है। उस कीमत भर का धन नहीं होता है। इसलिए कई व्यक्ति अपने मन चाहे वाहन को खरीद नहीं पाते है। धन के न होने के कारण ही वाहन लेने से पीछे हट जाते है।

अगर आपके पास भी वाहन खरीदने के लिए प्रयाप्त धन नहीं है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आप बैंको और प्राइवेट लोन देने वाली संस्थाओ का सहारा ले सकते है। इन संस्थाओ के द्वारा आप अपने वाहन को 80 फीसदी तक फाइनेंस करवा सकते है। 20 फीसदी डाउन पेमेंट करने के बाद वाहन ले सकते है। बाकि रकम को किस्तों में वापस कर सकते है।

वाहन लोन कैसे ले – Vahan Loan Kaise Le?

vahan-loan-kaise-le

वाहन लोन उस वक़्त पर लिया जाता है। जब आप कोई वाहन खरीदना चाह रहे हो। और आपके पास प्रयाप्त धन राशि न हो। इसमें सभी वाहन खरीदारों की मदद Bank और Finance Company करती है। जिसमे कोई भी वाहन हो सकता है। जैसे बाइक, कार, ट्रैक्टर, बस, ट्रक, और अन्य वाहनो को फाइनेंस करवाकर वाहन ले सकते है। वाहन आप 20% तक डाउन पेमेंट करके ले सकते है।

वर्तमान समय में बहुत सारी फाइनेंस कंपनी मार्किट में मौजूद है। जो वाहन को फाइनेंस करने का काम करती है। इन संस्थाओ के अलावा भी अधिकतर बैंक भी वाहन फाइनेंस करते है। जिस बैंक में आपका पहले से खाता है वह इन विषय पर आप चर्चा कर कर सकते है। आपको बड़ी आसानी से बैंक लोन मुहैया करा दिया जायेगा।

अगर बैंक से नहीं बल्कि फाइनेंस कंपनियों से आप फाइनेंस करवाना चाहते है। तो भी बड़ी आसानी से आप फाइनेंस करवा सकते है। इसके लिए आप फाइनेंस संस्थाओ में जाकर खुद संपर्क कर सकते है। यदि ऐसा नहीं करते है तो आपको वाहन के शोरूम जाना है। वहा से आपको फाइनेंस कंपनी के एजेंट मिल जाते है जिससे आप बात करके वाहन फाइनेंस करवा सकते है।

कई शोरूम से फाइनेंस कंपनियों या बैंक जुड़े होते है। जिनके माध्यम से ग्राहक को वाहन फाइनेंस करवाने में आसानी होती है। फाइनेंस संस्था के द्वारा मागे गए सभी दस्तावेज देकर वाहन फाइनेंस करवा सकते है। फाइनेंस के लिए कई ज़रूरी दस्तावेज आपसे मागे जा सकते है। जोकि आपको देने होंगे।

अधिकतर बैंक और फाइनेंस कंपनी वाहन के कीमत के 80 फीसदी तक फाइनेंस कर देते है वही कुछ संस्थाए इससे कम और ज्यादा भी करती है। इसके बारे में आपको उस संस्था से विशेष जानकारी प्राप्त करना होगा। की वाहन शोरूम से निकालने के लिए आपको कितना डाउन पेमेंट करना होगा।

सबसे सस्ता कार लोन।

हर एक वाहन खरीदार के मन में यह ज़रूर रहता होगा। की कम से कम ब्याज दर पर वाहन फाइनेंस हो जाये। जिससे खरीदार के कुछ पैसे बच जाये। बता दे हर एक बैंक और ऋण देने वाली संस्थाओ के ब्याज के काफी फर्क रहता है। किसी का कम तो किसी ज्यादा ब्याज दर हो सकता है। यह ब्याज दर इन संस्थाओ के द्वारा कुछ समय बाद बढ़ाया घटाया भी जाता है। लेकिन कौन सी फाइनेंस कंपनी या बैंक सस्ते व्याज पर वाहन के लिए लोन मुहैया करते है।

बैंको के द्वारा ग्राहक को आकर्षित करने के लिए कुछ समय के लिए ऑफर भी निकाला जाता है। जिससे काफी ग्राहको को वाहन लेने में आसानी होती है। जिसमे ग्राहक को कम ब्याज दर और बिना प्रोसेसिंग फीस के बैंक वाहन लोन देने का ग्राहकों को ऑफर देते है।

पीएनबी बैंक के कार के लोन ब्याज दर की बात करे तो 6.65 फीसदी से 8.75 फीसदी के बीच है। यह ब्याज आज तक के अनुसार कार लोन पर सबसे कम ब्याज दर है। और बैंको के ब्याज दर इससे अधिक है। लेकिन ब्याज दर कम ज्यादा होते रहते है। इसलिए आप जब भी कार लोन लेने के बारे में सोचे। जिस भी बैंक या प्राइवेट लोन देने वाली संस्था से तो उसके ब्याज दर की जानकारी प्राप्त करले। तो बेहतर होगा।

सभी कमर्शियल व्हीकल लोन।

अधिकतर वाहनो पर बैंक या ऋण देने वाली संस्था बड़ी आसानी से लोन मुहैया कर देती है। चाहे वो कमर्शियल वाहन हो या फिर निजी इस्तेमाल वाहन हो। लेकिन बड़े वाहनो जैसे बस, ट्रक, या अन्य बड़े वाहनो के लोन के लिए कई बैंक और वित्तीय संस्थाओ के द्वारा प्रॉपर्टी के पेपर भी आवेदक से रखवाए जाते है।

प्रॉपर्टी के पेपर सिर्फ बड़े वाहन के लिए ही रखवाए जाते है। और छोटे वाहनो के लोन के लिए प्रॉपर्टी के कागज नहीं रखवाए जाते है। लोन चुकाने के बाद बैंक और ऋण देने वाली संस्थाओ के द्वारा प्रॉपर्टी के पेपर वापस कर दिए जाते है।

दो पहिया वाहन पर लोन।

जैसा की मैंने ऊपर लेख में बताया की सभी वाहनो के लिए आसानी से लोन मिल जाता है। उसी तरह बाइक यानि दो पहिया वाहन के लिए भी आप लोन ले सकते है। इसके लिए आप बैंक और फाइनेंस कंपनी से लोन ले सकते है। बाइक के कीमत का कुछ फीसदी डाउन पेमेंट करके आप बाइक शोरूम से निकाल सकते है। उसके बाद किस्तों में बाइक के कीमत को चूका सकते है।

उम्मीद करते है की इस लेख में मेरे द्वारा दी गयी जानकारी वाहन लोन कैसे ले – सबसे सस्ता कार लोन कहा मिलता है? इसकी जानकारी मैंने इस लेख के माध्यम से देने का प्रयास किया है। किस तरह कमर्शियल वाहन पर भी बैंक से लोन लिया जा सकता है। इससे सम्बंधित जानकारी भी मैंने शेयर किया है।

इस ब्लॉग पर इसी तरह की जानकारी मैं अपने पाठको के साथ शेयर करता रहता हूँ। इसी तरह कई विषय को मैं अपने ब्लॉग पर कवर कर चूका हूँ। अधिक जानकारी के लिए दूसरे लेख पढ़ सकते है। यदि इस लेख से सम्बंधित आपका कोई प्रश्न हो जिसका आप उत्तर जानना चाहते है। आप लेख के निचे जाये कमेंट सेक्शन का ऑप्शन मिल जायेगा अपना प्रश्न टाइप करके कमेंट कर सकते है। उसका उत्तर कुछ ही समय में आपको मिल जायेगा।

Leave a Comment