प्रॉपर्टी पर लोन कैसे ले – पुराने मकान पर लोन कैसे ले?

हममें से कई लोगो को ऋण की आवश्यकता होती है। ऋण विभिन्न-विभिन्न कामो के लिए एक दूसरे के द्वारा लिया जाता है। लेकिन कई लोगो को पता नहीं होता है। कि प्रॉपर्टी पर लोन कैसे ले और पुराने मकान पर लोन कैसे ले, इसी विषय पर मैं विस्तार से इस लेख में जानकारी देने वाला हूँ। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंतिम तक पढ़े।

प्रॉपर्टी पर बहुत सारे लोगो के द्वारा ऋण लिया जाता है। जोकि अलग अलग कामो के लिए बैंक और एनबीएफसी संस्थानों के द्वारा आवेदक ऋण लेते है। वैसे प्रॉपर्टी पर लोन लेना काफी आसान है। क्योकि प्रॉपर्टी पर आवेदन कर्ता को सिक्योर्ड लोन किसी भी ऋण देने वाली संस्था से आसानी से मिल जाता है।

जमीन पर लोन लेना हो या किसी दूसरे प्रॉपर्टी पर लोन लेना हो आसानी मिल जाता है। क्योकि बैंक सिक्योर्ड लोन आसानी से आवेदक को मुहैया करवा देता है। सिक्योर्ड लोन में आवेदक को गिरवी के रूप में संपत्ति रखनी होती है। उसी सम्पत्ति के अनुसार आवेदक को ऋण मिलता है। उधारकर्ता के ऋण राशि चुकाने के बाद गिरवी रखी प्रॉपर्टी को वापस कर दी जाती है।

बैंक के द्वारा अन-सिक्योर्ड लोन भी मिलता है। जिसमे उधारकर्ता को कोई संपत्ति गिरवी नहीं रखनी पड़ती है। लेकिन यह ऋण सभी लोगो को बैंक के द्वारा नहीं दिया जाता है। क्योकि यह लोन रिस्की होता है। बैंक के पैसे इस लोन में मर सकते है। इसलिए अन-सिक्योर्ड लोन सभी आवेदक को नहीं दिया जाता है।

प्रॉपर्टी पर लोन कैसे ले – Property par loan kaise le?

property-par-loan-kaise-le

प्रॉपर्टी लोन लेना काफी सिम्पल है। और बड़ी आसानी से बैंक के द्वारा मिल भी जाता है। क्योकि प्रॉपर्टी लोन सिक्योर्ड लोन में आता है। यह लोन काफी सुरक्षित माना जाता है। इसलिए लोन लेने में आसानी होती है। बहुत ज्यादा दौड़ भाग भी नहीं करना पड़ता है। इसलिए अधिकतर लोगो के द्वारा प्रॉपर्टी लोन लिया जाता है।

लोन लेने के लिए बैंको और एनबीएफसी संस्थानों का सहारा लेना पड़ता है। किसी भी प्रकार का लोन लेना हो आपको बैंक या ऋण देने वाले संस्थानों का सहारा लेना ही होगा। उसी प्रकार प्रॉपर्टी लोन लेने के लिए भी किसी बैंक या दूसरे ऋण देने वाले संस्थानो का सहारा लेना पड़ता है। वो आवेदनकर्ता पर निर्भर करता है। की वह किस संस्थान से प्रॉपर्टी पर ऋण लेना चाहता है।

सबसे पहले आवेदक को वह संस्थान चुनना होगा। जिस संस्थान से वह ऋण लेना चाहता है। उसे चुनने के बाद आवेदक अपने प्रॉपर्टी के वैल्यू के 70% – 90% तक लोन ले सकता है। यानि प्रॉपर्टी के कीमत के 90 फीसदी तक आवेदक के द्वारा ऋण लिया जा सकता है। लेकिन लोन लेने से पहले आपको संस्थान के प्रॉपर्टी लोन से जुड़े सभी नियम जान लेना ज़रूरी है। जैसे लोन पर लगने वाला ब्याज दर, रीपेमेंट की किस्ते, दस्तावेज, और जुडी हुयी जानकारी प्राप्त कर लेना ज़रूरी है।

लोन से जुडी सभी जानकारी लेने के बाद दोनों पक्ष में सहमति होने पर आवेदक संस्थान से लोन फॉर्म लेकर उसे भर सकते है। फॉर्म भरने के बाद मागे गए सभी दस्तावेज आवेदक को फॉर्म के साथ संलग्न करे। फिर फॉर्म बैंक में जमा करदे कुछ ही कार्य-दिवस में लोन एप्रूव्ड हो जायेगा। और आवेदन कर्ता के अकाउंट में लोन राशि क्रेडिट कर दी जाएगी।

पुराने मकान पर लोन कैसे ले?

पुराना मकान हो या नया मकान हो लोन ले सकते है। यदि आपकी प्रॉपर्टी की कीमत अधिक है। तो आसानी से पुराना मकान हो नया मकान हो आसानी से लोन मिल जायेगा। उस मकान के कागजात से सिक्योर्ड लोन ले सकते है। यह लोन एक तरह से सिक्योर्ड लोन में आता है।

घर खरीदने घर बनवाने प्लाट खरीदने या किसी अन्य कार्य के लिए प्रॉपर्टी पर आसानी से लोन ले सकते है। कई लोगो के द्वारा मकान के रजिस्ट्री कागज पर लोन लिया जाता है। रजिस्ट्री पेपर पर भी आसानी से ऋण मिल जायेगा। इससे अधिक जुडी जानकारी आप इस लेख से ले सकते है। मकान की रजिस्ट्री पर लोन कैसे मिलेगा?

बैंको के द्वारा लोन राशि मकान और घर के वैल्यू पर निर्भर करता है। यदि मकान की कीमत 10,00,000 रूपये है। तो इसके 90 फीसदी तक यानि 9,00,000 रूपये तक ऋण ले सकते है। इसके लिए आपको मकान के कागजात को बैंक में रखने होंगे। जो ऋण राशि चुकाने के बाद वापस कर दिया जाता है।

रजिस्ट्री पर लोन कैसे ले?

किसी भी प्रॉपर्टी पर लोन लेने के लिए प्रॉपर्टी को गिरवी के रूप में रखना पड़ता है। वही रजिस्ट्री पर लोन लेने के लिए रजिस्ट्री पेपर को बैंक या ऋण देने वाले संस्थान में गिरवी के रूप में रखना होगा। रजिस्ट्री लोन एक प्रकार का सिक्योर्ड लोन होता है। यह लोन आवेदक को बड़ी आसानी से कम समय और कम दस्तावेजीकरण से मिल जाता है।

रजिस्ट्री पर लोन अधिकांश बैंको और ऋण देने वाले संस्थानों से मिल जायेगा। इसके लिए आप किसी भी एक ऋण देने वाले संस्थान का चुनाव कर सकते है। और अपने घर, दुकान, मकान, और प्रॉपर्टी, के रजिस्ट्री पर बड़ी आसानी से लोन प्राप्त कर सकते है।

रजिस्ट्री पेपर पर 70% – 90% तक ऋण लिया जा सकता है। रजिस्ट्री पर लोन लेने के लिए कई दूसरे दस्तावेज की आवश्यकता भी होगी। जैसे पहचान प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, फोटो, और रजिस्ट्री पेपर, इन सभी दस्तावेज के आधार पर आवेदक आसानी से ऋण ले सकते है।

डॉक्यूमेंट पर लोन कैसे ले?

लोन लेने के लिए कई ज़रूरी दस्तावेज की मांग की जाती है। ऋण देने वाले संस्थान के द्वारा मागे गए दस्तावेज न होने पर ऋण देने से इंकार कर दिया जाता है। इसलिए लोन लेने से पहले कई ज़रूरी दस्तावेज को इकठ्ठा करना ज़रूरी होता है। बिना दस्तावेज के कोई भी ऋण देने वाली संस्थान आवेदक को ऋण मुहैया नहीं करती है।

लोन रकम आवेदक के दस्तावेज पर ही दिया जाता है। किसी प्रकार का लोन लेना हो। उसमे कई दस्तावेज की माग की जाती है। अगर प्रॉपर्टी पर लोन लेना चाहते है। तो उसमे प्रॉपर्टी के कागजात मागे जाते है। जो गिरवी के रूप में रखने के लिए बैंक के द्वारा मागे जाते है। बिना डॉक्यूमेंट के कोई भी बैंक और ऋण देने वाली संस्था ऋण नहीं देगा।

आशा करते है। लेख में मेंशन इनफार्मेशन से आपको हेल्प मिला हो। इसमें मैंने बताया कि प्रॉपर्टी पर लोन कैसे ले, और पुराने मकान पर लोन कैसे ले, इससे जुडी विस्तार से जानकारी लेख में दिया गया है। इस ब्लॉग पर जमीन पर लोन लेने से जुडे दूसरे लेख भी पहले से पब्लिश है। उसे भी आप पढ़ सकते है।

यदि इस लेख से हेल्प मिला हो तो कमेंट सेक्शन में ज़रूर मेंशन करे। इसके अलावा किसी अन्य प्रश्न के लिए भी कमेंट कर सकते है। उसका भी आपको उत्तर दिया जायेगा। लेख से हेल्प मिला हो तो शेयर भी करे।

Leave a Comment