WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टीचर को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन – प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र लिखे।

विद्यालय में छुट्टी लेने के लिए अक्सर प्रार्थना पत्र लिखना होता है। या किसी शिकायत के लिए प्रार्थना पत्र लिखना होता है। विद्यालय में हम किसको प्रार्थना पत्र लिख सकते हैं। उस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। और टीचर को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखेंगे, प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र कैसे लिखेंगे, हम आपको इस पर जानकारी देंगे।

एप्लीकेशन लिखना अक्सर स्टूडेंट को नहीं मालूम होता है। लेकिन चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हम आपको यहां पर छुट्टी के लिए एप्लीकेशन लिखने के बारे में बताएंगे। और साथ में एप्लीकेशन स्क्रीनशॉट भी शेयर करेंगे। ताकि आप आसानी से एप्लीकेशन लिखने का प्रारूप देखकर एप्लीकेशन कैसे लिखते हो समझ पाए।

अक्सर हम लोगों को कई कामों के लिए एप्लीकेशन लिखना पड़ता है। चाहे वह बैंक की कोई काम हो, या किसी कंपनी को ज्वाइन करना हो, कहीं कोई शिकायत दर्ज करवाना हो, पुलिस स्टेशन में कोई काम हो, तहसील में कोई काम हो, ऐसे कई जगहों पर हम लोगो को एप्लीकेशन लिखने की जरूरत पड़ती है।

उसी तरह विद्यालय में भी हम लोगों को कई बार एप्लीकेशन लिखने की आवश्यकता होती है। वहां पर हम छुट्टी के लिए एप्लीकेशन लिख सकते हैं। किसी की शिकायत करने के लिए एप्लीकेशन लिख सकते हैं। प्रधानाचार्य से किसी सुविधा की मांग के लिए एप्लीकेशन लिख सकते हैं। ऐसे कई कार्यो के लिए एप्लीकेशन लिख सकते हैं।

टीचर को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन – Teacher ko application

हम लोगों को क्लास टीचर को एप्लीकेशन लिख कर देना होता है। चाहे वह छुट्टी के लिए हो किसी विषय को विस्तार से पढ़ाने की मांग करनी हो। या किसी अन्य विषय पर कोई चर्चा करना हो। या कुछ शिकायत करना हो। कुछ बताना हो। उसके लिए आप टीचर को एप्लीकेशन लिख सकते हैं। लेकिन कैसे लिखेंगे हम आपको बताएंगे।

एप्लीकेशन लिखने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान देना जरूरी है। जैसे आपको एप्लीकेशन किसी सादे पेपर पर साफ-साफ लिखना होगा। और आवेदन पत्र को स्वपष्ट लिखना होगा।

एप्लीकेशन को आप कम से कम शब्दों में लिखने का प्रयास करें। और उन्हीं शब्दों के माध्यम से अपनी बात को पूरी करने का प्रयास करें। जिससे लोग आसानी से और कम शब्दों में आपकी बातों को या शिकायत को समझ पाए।

इन बातों का ख्याल रखते हुए। आप एक सादा पेज ले और एप्लीकेशन लिखना शुरू करें। अगर आप टीचर को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन लिखना चाहते है तो आप ऐसे लिख सकते हैं।

और देख..

टीचर को एप्लीकेशन कैसे लिखें?

सेवा में,

श्रीमान अध्यापक महोदय

पायनियर मांटेसरी स्कूल

इलाहाबाद

विषय –  छुट्टी की मांग के लिए आवेदन पत्र।

महोदय

सविनय निवेदन है। कि मैं संतोष कुमार आपके विद्यालय में दसवीं का छात्र हूं। मेरे भाई की अगले  महीने 11 फरवरी 2023 को इंगेजमेंट है। और इसमें मैं शामिल होना चाहता हूं। इसलिए मुझे 2 दिन का अवकाश चाहिए। मैं आपसे विनती करता हूं। 2 दिन की अवकाश की मंजूरी दे। और फिर से कक्षा में उपस्थित होने का अनुमति दें। आपकी महान कृपा होगी।

धन्यवाद

संतोष कुमार

कक्षा  10

रोल नंबर…

एप्लीकेशन स्क्रीनशॉट

टीचर को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन, teacher-ko-chutti-ke-liye-application

प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र कैसे लिखे?

सेवा में,

श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय

पायनियर मांटेसरी स्कूल

इलाहाबाद

विषय :- छुट्टी के लिए आवेदन पत्र हेतु।

महोदय आप से नर्म निवेदन है। कि मैं छात्र सलमान हुसैन आपके विद्यालय में आठवीं का छात्र हूं। और मुझे पिछले 2 दिनों से बुखार की शिकायत है। मैंने डॉक्टर को दिखाया है लेकिन डॉक्टर ने अगले 2 दिनों तक आराम करने को बोला है। इसलिए मैं आप से 2 दिन की अवकास के लिए मांग करता हूं। 

आपसे विनम्र अनुरोध है। कि 2 दिन का अवकाश देने का कष्ट करें। और विद्यालय में फिर से उपस्थित होने का अनुमति दें। आप की महान कृपा होगी।

 धन्यवाद

नाम – सलमान हुसैन

 पिता का नाम…

 कक्षा – 8

आवेदन प्रारूप

टीचर को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन, teacher-ko-chutti-ke-liye-application

संदर्भ

उम्मीद है अब आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिला होगा। यहां पर मैंने आपको बताया है। “टीचर को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन” कैसे लिखेंगे। “प्रधानाचार्य को एप्लीकेशन” कैसे लिखेंगे। इसके अलावा भी हमारे ब्लॉग पर और भी आर्टिकल पहले से पब्लिश है। उनसे भी कार्यालय और विद्यालय को एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं। सीख सकते है।

इसके अलावा बैंक में एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं। उस पर भी विस्तार से जानकारी दी गई है। ऐसी जानकारी के लिए दूसरे आर्टिकल के लिंक नीचे मिल जाएंगे। उन्हें पढ़ें और अधिक जानकारी प्राप्त करें।

अगर इस जानकारी से आपको हेल्प मिला हो। तो इसे आगे बढ़ाये ताकि और लोगो को भी हेल्प मिल सके। और लोगों को एप्लीकेशन लिखना समझ आये।

मुख्य पेज जाये-sevame.net
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment