जिलाधिकारी को शिकायत पत्र कैसे लिखे : डीएम को शिकयत पत्र लिखे

कई बार कुछ ऐसे काम के लिए जिला अधिकारी (District magistrate) को शिकायत पत्र लिखना होता है। चाहे वह किसी अपने निजी काम के लिए हो। या किसी दूसरे की शिकायत करने के लिए या किसी सरकारी कर्मचारी की शिकायत करने के लिए हो। लेकिन जिलाधिकारी को शिकायत पत्र कैसे लिखें, डीएम को शिकायत पत्र कैसे लिखे, इस पर विशेष जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं होती है।

अगर आप भी इन जानकारियों से रूबरू नहीं है। और जानना चाहते हैं। कि डीएम को शिकायत पत्र कैसे लिखते हैं और कैसे देते हैं इस पर जानकारी हम आपको डिटेल्स में देने वाले है। लेकिन इसके लिए छोटी सी गुजारिश है। आप आलेख को पूरी तरह से Details में समझना होगा। और Step by step पढ़ना होगा। तभी आप समझ पाएंगे डीएम साहब को किस तरह से आवेदन पत्र लिखकर दिया जाता है।

वैसे बहुत सारे लोग आवेदन पत्र लिखना तो जानते हैं। लेकिन कई अलग-अलग प्रकार के आवेदन पत्र यानी शिकायत पत्र लिखे जाते हैं। उसके बारे में विशेष जानकारी नहीं होती है। चिंता ना करें यहां पर हम आपको डिटेल में जानकारी इसी विषय पर देने वाले है।

अधिकांश बार हम लोगो के साथ ऐसी घटनाएं होती है। या कई बार ऐसे कामों से जूझ रहे होते हैं। ऐसे लोगों के चंगुल में फंस जाते हैं। जो काफी परेशान करते हैं। दबंग होते हैं। उनकी शिकायत हम डीएम को कैसे करेंगे। उसका डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करेंगे।

जिलाधिकारी को शिकायत पत्र कैसे लिखें?

शिकायत पत्र देने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा। कि आप किस लिए शिकायत पत्र लिखना चाहते हैं। और डीएम को देना चाहते हैं। उस बात को आप को डिटेल्स में एक कागज पर लिखना होगा। वही शिकायत पत्र होगा।

जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देने के लिए सबसे पहले एक आवेदन पत्र यानी शिकायत पत्र तैयार करना होगा। उसके बाद आपको यह पता करना होगा। जिला अधिकारी का कार्यालय कहां पर है। वहां पर आप जाकर उस आवेदन पत्र यानी शिकायत पत्र को दे सकते हैं।

शिकायत पत्र देने के कुछ समय पश्चात आपकी बातों पर गौर करते हुए एक्शन लिया जाएगा। और जो भी कार्रवाई करने वाली होगी। वह जिलाधिकारी महोदय के द्वारा किया जाएगा। लेकिन आप वही शिकायत कर सकते हैं। जो सच है। आप किसी का झूठा शिकायत नहीं कर सकते हैं। शिकायत करने के बाद इस विषय पर विशेष जांच भी होगी। इंसाफ कराया जाएगा। 

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए। कि आपको कभी भी किसी की झूठी शिकायत नहीं करनी चाहिए। अगर आप झूठी शिकायत करते हैं। और पकड़े जाते हैं। तो आप के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए आपको डिटेल्स में और सबूत के साथ किसी की शिकायत करनी चाहिए।

और देखे…

डीएम को शिकायत पत्र कैसे लिखें?

सेवा में

जिला अधिकारी महोदय

लखनऊ उत्तर प्रदेश (अपने जिले का नाम लिखे)

 विषय :- अतिक्रमण हटवाने हेतु शिकायत पत्र। (अपनी परेशानी का विषय लिखे)

महोदय

सविनय निवेदन है। कि मैं प्रार्थी विनीत कुमार कैसरबाग लखनऊ का निवासी (अपना नाम और पता लिखे) हूं। मेरे घर के बगल में मेरी खाली जगह पड़ी थी। उस जगह को कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। और उस जगह पर कई अलग-अलग चीजों को रखा गया है। और अतिक्रमण फैलाया गया है जब भी हम लोग हमारे परिवार के लोग उन से अतिक्रमण हटाने या उस जगह को खाली करने की बात करते हैं। तो वह तरह-तरह की धमकियां देते हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। किडनैप करवाने की धमकी देते हैं। क्योंकि उनके कई दबंग और गुंडे से सम्बन्ध है। उसी को लेकर काफी बार धमकियां देते हैं।

श्रीमान जी आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस शिकायत पत्र पर गौर करते हुए इन दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। और हमारी जमीन सुरक्षित हमें वापस कब्जे दिलवाए जाए। आप की महान कृपा होगी। और मैं आपका आभारी रहूंगा।

धन्यवाद

दिनाक —-

नाम—–

मोबाइल न —-

पता —-

एप्लीकेशन का फॉर्मेट

जिलाधिकारी को शिकायत पत्र कैसे लिखे?

गांव की साफ-सफाई के लिए डीएम को आवेदन पत्र

सेवा में

श्रीमान जिलाधिकारी महोदय

लखनऊ उत्तर प्रदेश

विषय :- सफाई हेतु शिकायत पत्र।

सविनय निवेदन है। कि मैं विनीत कुमार मोहल्ला सिद्धौर लखनऊ का निवासी (अपना नाम पता लिखे) हूं। मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं। कि मेरे मोहल्ले में इतनी गंदगी है। जिससे कई तरह की बीमारियां फ़ैल रही है नालियां गन्दी से भरी पड़ी है। उसकी कोई सफाई नहीं की जा रही है। कचरा इधर-उधर फैल रहा हैं उससे तमाम तरह की बीमारियां लोगो को हो रही है। इस विषय पर हम आपको एक शिकायत पत्र लिख रहे है। ताकि हमारा यह मोहल्ला स्वच्छ और साफ हो सके।

श्रीमान जी आपसे विनम्र अनुरोध है। कि इस मोहल्ले की साफ सफाई के लिए कार्यवाही की जाए। और जो भी सफाई कर्मचारी हैं। वो आकर इस मोहल्ले की साफ सफाई करें आपकी महान कृपा होगी।

धन्यवाद

दिनांक—

नाम—-

पता—-

एप्लीकेशन फॉर्मेट

dm-ko-sikayat-patra-kaise-likhe. डीएम को शिकयत पत्र लिखे

अंतिम शब्द

लेख में दी गई जानकारी में जिलाधिकारी को आवेदन पत्र कैसे लिखे यानी शिकायत पत्र कैसे लिखते हैं। उस पर प्रकाश डाला है। और उसके बारे में डिटेल्स में जानकारी दिया है। और उसके अलावा आवेदन का प्रारूप यानी फॉर्मेट भी आपके साथ साझा किया है। ताकि आप आसानी से समझ पाए। जिलाधिकारी महोदय को किस तरह से शिकायत पत्र लिखते हैं।

यदि संबंधित कोई जानकारी और चाहते हैं। तो उसके लिए कमेंट सेक्शन में आप अपना प्रश्न पूछ सकते हैं। आपके प्रश्न का उत्तर अवश्य दिया जाएगा।

इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आपको बता दे। हमारे ब्लॉग पर और भी आर्टिकल शिकायत पत्र से जुड़े पहले से पब्लिश किये जा चुके है। उन्हें देखें और अधिक जानकारी प्राप्त करें। ताकि आपको और स्पष्ट हो पाए। आवेदन पत्र किस तरह से लिखा जाता है।

ब्लॉग के होम पेज पर जाये – sevame.net

Leave a Comment