किस्तों पर बाइक कैसे ले – बाइक लोन पर कैसे मिलेगा?

आज के समय में अधिकतर घरो में बाइक होती है। इस भाग दौड़ भरी जिंदजी में बाइक की काफी आवश्यकता घर में पड़ती है। कई लोग अपने सपनो की बाइक लेना चाहते है। लेकिन बड़ी रकम एक साथ जुटा पाना कई लोगो के लिए मुश्किल हो जाता है। आपको बताना चाहूंगा। कि बाइक किस्तों पर भी ले सकते है। किस्तों पर बाइक कैसे ले, या बाइक लोन पर कैसे मिलेगा, आइये इस विषय पर चर्चा करते है।

बाइक की ज़रुरत आज के समय में हर एक व्यक्ति को पड़ती है। कई लोगो को महगी से महगी बाइक खरीदने का सपना होता है। लेकिन महगी बाइक खरीदने के लिए काफी पैसे इकठ्ठे करने पड़ते है। जोकि बहुत सारे लोगो के पास नहीं होते है। कई लोगो को एक समय में मुस्क राशि देने में भी कठिनाई आती है।

जो पहिया वाहन हर व्यक्ति चाहते है की घर में होनी चाहिए। ताकि वक़्त ज़रूरत पर उसका इस्तेमाल कर पाए। कई लोगो के सपने होते है महगी बाइक खरीदने के। लेकिन तमाम खर्चे को देखते हुए वह खरीद नहीं पाते है। कई लोगो के सामने आपातकालीन खर्चे भी आ जाते है। जिसमे पैसे खर्च हो जाते है बाइक खरीदने से फिर पीछे हट जाते है।

चिंता लोग इस बात की करते है। की Kisto par bike kaise le. और बाइक लेने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, जानकारी न होने के कारण लोग परेशान होते है। लेकिन अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख के जरिये मैं आपको बताऊंगा की आप किस तरह से किस्तों पर बाइक ले सकते है।

किस्तों पर बाइक कैसे ले – Kisto par bike kaise le?

kisto-par-bike-kaise-le

किस्तों पर बाइक लेना आज के समय में काफी सिम्पल है। क्योकि अधिकतर बैंको के द्वारा Bike finance की सुविधा दी जाती है। साथ ही नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों के द्वारा भी बाइको को फाइनेंस करने का काम किया जाता है। इसके अतिरिक्त भी कई विकल्प बाइक फाइनेंस करवाने के लिए ग्राहक को मिल जाता है।

बड़ी आसानी से वित्तीय संस्थानों के बाइक लोन मिल जाता है। फिर लोग अपने मन पसंद और सपनो की बाइक को आसानी से खरीद पाते है। वित्तीय संस्थानों के Website पर जाकर भी बाइक लोन सम्बंधित जानकारी ले सकते है। जिस भी संस्था से आप बाइक लोन लेना चाहते है। उनके ऑफिसियल वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त करके बाइक के लिए लोन ले सकते है।

बाइक लोन लेने के लिए आवेदक के पास कुछ ज़रूरी दस्तावेज होने आवश्यक है। जिसकी बात हम आगे करेंगे। बाइक लोन आज के समय कई Bike Showroom के द्वारा भी दिए जाते है। इसके अलावा बाइक कम्पनिया भी बाइक को ईएमआई पर देने की सुविधा प्रदान करते है। इसकी जानकारी आप बाइक कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट से ले सकते है।

बाइक शोरूम से कोई भी बाइक पसंद करके खरीद सकते है। वो भी आसान किस्तों पर। क्योकि बहुत सारे वित्तीय संसथान मार्किट में है जो बाइक फाइनेंस करने का काम करते है। ज़ीरो डाउनपेमेंट पर बाइक खरीदकर उसके कीमत को किस्तों में चूका सकते है।

मिलते जुलते आर्टिकल।

बाइक लोन पर कैसे मिलेगा?

जैसा की मैंने ऊपर के लेख बताया। की बाइक लोन लेना काफी सिंपल है बाइक फाइनेंस के लिए कई विकल्प भी जाते है। इन संस्थानों से आप किस्तों पर बाइक खरीद सकते है। वो भी बिना डाउन पेमेंट किये हुए।

  • बैंक
  • फाइनेंस कंपनी
  • शोरूम
  • बाइक कंपनी

बैंक से बाइक के लिए लोन

अगर आपका बैंक में पहले से खाता है। अगर नहीं भी है तो अपना खाता बैंक में खोलकर बैंक से बाइक फाइनेंस करवा सकते है। बैंक से बाइक के अलावा बड़े वाहन भी आसानी से फाइनेंस करवा सकते है। चाहे वो सरकारी बैंक हो या प्राइवेट सेक्टर के बैंक हो बड़ी आसानी से वाहन के लिए लोन मुहैया कर देते है। बैंक लोन लेकर वाहन खरीद सकते है। फिर बैंक के रकम को किस्तों में चूका सकते है।

फाइनेंस कंपनी से बाइक के लिए लोन

मार्किट में बहुत सारी NBFC (Non Banking of Finance company) मौजूद है। इन कंपनियों के द्वारा भी वाहन फाइनेंस किया जाता है। फाइनेंस कम्पनिया अधिकतर छोटे शहर और बड़े शहरों में मिल जाते है। इन कंपनियों से लोन लेकर आप अपने सपनो की बाइक खरीद सकते है। और इन कंपनियों के पैसो को आप किस्तों में वापस कर सकते है।

शोरूम से बाइक के लिए लोन

बता दे कई बाइक शोरूम के द्वारा बाइक को लोन यानि ईएमआई पर दी जाती है। यह सुविधा शोरूम के द्वारा दी जाती है। सभी शोरूम के द्वारा यह सुविधा अभी लोगो को नहीं दी जा रही है। इसके लिए आपको शोरूम में बात करनी होगी। अगर यह सुविधा जिस शोरूम से आप बाइक खरीदना चाह रहे है वहा से मिलती है। तो आसानी से आप बाइक ईएमआई पर शोरूम से निकाल सकते है। लेकिन शोरूम के द्वारा आवेदक से अधिक ब्याज दर चार्ज की जाती है।

बाइक कंपनी से बाइक लिए लोन

बाइक कंपनियों के द्वारा ग्राहक को बाइक खरीदने में मदद करने के लिए कंपनियों के द्वारा ईएमआई पर बाइक दी जाती है। इसके लिए आप जिस कंपनी की बाइक खरीदना चाह रहे है। उस कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए शोरूम या एजेंट से भी बात कर सकते है।

बाइक लेने के लिए क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

कोई भी वाहन लेने या लोन लेने के लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है। इसकी जानकारी मैं आपको देता हूँ। इन दस्तावेज के आधार पर बैंक से या अन्य वित्तीय संस्थानों से लोन लेकर बाइक खरीद सकते है। और लोन रकम को किस्तों में रीपेमेंट कर सकते है।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र के लिए – एग्रीमेंट, इलेक्ट्रिसिटी बिल, गैस-पानी कनेक्शन बिल,
  • बैंक अकाउंट
  • अकाउंट स्टेटमेंट
  • इनकम प्रूफ

जीरो डाउन पेमेंट बाइक लोन।

कई वित्तीय संस्थानों के द्वारा बाइक फुल फाइनेंस की सुविधा दी जाती है। जिसमे बाइक खरीदते समय ग्राहक को एक भी रूपये जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वही कई वित्तीय संस्थानों के द्वारा कीमत के 40-60 फीसदी ही फाइनेंस किया जाता है। जिसके लिए वित्तीय संस्थानों पर फाइनेंस करवाते समय बात कर सकते है।

आशा करते है। इस लेख का मकसद पूरा हुआ होगा। इस लेख का यह मकसद था। कि किस्तों पर बाइक कैसे ले या बाइक लोन पर कैसे मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी देना मैंने इस लेख में सब कुछ बताने का प्रयास किया है। इसमें मैंने ये भी बताया है की बाइक फाइनेंस करवाने की लिए किन किन दस्तावेज की आवश्यकता होगी।

अधिक जानकारी के लिए मेरे ब्लॉग पर पहले कई यूज़फुल कंटेंट पब्लिश किये जा चुके है। उसे आप पढ़ सकते है। इस लेख से जुड़ा प्रश्न पूछने के लिए आप कमेंट कर सकते है। इस लेख से सहायता मिला हो। तो और लोगो के सहायता के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करे। ताकि और लोगो को इस लेख से हेल्प मिल सके।

Leave a Comment