WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

लेबर कार्ड कैसे बनता है – लेबर कार्ड आवेदन, लेबर कार्ड के फायदे।

लेबर कार्ड से सम्बंधित अधिक जानकारी लोगो को नहीं है। अगर आप भी अपना लेबर कार्ड बनवाना चाहते है और ये नहीं मालूम है कि लेबर कार्ड कैसे बनता हैलेबर कार्ड आवेदन, लेबर कार्ड के फायदे क्या है इस विषय पर मैं अपने पाठको को विशेष जानकारी लेख के जरिये से देने वाला हूँ। इसके लिए आप इस लेख को शुरू से अंतिम तक पढ़े।

अधिकतर राज्यो में लेबर कार्ड श्रमिकों के बनाये जा रहे है। इस कार्ड से श्रमिकों राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने सभी योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है। लेकिन अधिकतर श्रमिक को इस विषय पर अधिक जानकारी न होने के कारण कंफ्यूजन भी मन में रहता है। इसलिए इस लेख के जरिये से मैं आपको लेबर कार्ड कैसे बनता है। इसकी जानकारी दूंगा।

लेबर कार्ड को हिंदी में श्रमिक कार्ड कहा जाता है। अगर आप श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते है। और सरकारी योजनाओ का लाभ लेना चाहते है। तो आपको यह लेख शुरू से अंत तक पढ़ना चाहिए। श्रमिक कार्ड बनवाना काफी सिम्पल है। इसका रजिस्ट्रेशन कोई भी कर सकता है।

श्रमिक कार्ड के लिए आवेदक स्वम् और दूसरे के सहारे से यानि लोकवाणी केंद्र से भी करवा सकते है। लेकिन कैसे रजिस्ट्रेशन करे यह जानकारी कई लोगो को नहीं होगी। इस कार्ड के फायदे क्या है कई श्रमिक को इस विषय पर भी अधिक जानकारी नहीं होगी इसलिए इस लेख पढ़ना चाहिए।

लेबर कार्ड कैसे बनता है – Labour card kaise banta hai?

labour-card-kaise-banta-hai

अगर आप श्रमिक कार्ड बनवाना चाहते है। और कई सरकारी योजनाओ का लाभ लेना चाहते है तो श्रमिक के पास के कुछ ज़रूरी दस्तावेज होना चाहिए। श्रमिक कार्ड के लिए आवेदक की आयु 18 – 60 वर्ष होना चाहिए। आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट होना चाहिए। और आप किस असंगठित क्षेत्र में काम करते है उसकी जानकारी होनी चाहिए।

श्रमिक कार्ड योजना के द्वारा श्रमिक को भरण पोषण भत्ता के अलावा भी कई लाभ मिलते है। जैसे लड़की की शादी में मदद, बच्चो के पढाई के खर्च में मदद, इन्शुरन्स कवर, पेंशन योजना, ऋण लेने में मदद, इसके अलावा भी लेबर कार्ड के द्वारा श्रमिकों को कई लाभ सरकार के द्वारा दिए जाते है। जिसका लाभ श्रमिक उठा सकते है।

श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदक स्वम् भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है। यदि नहीं करना चाहता है तो वह किसी भी लोकवाणी केंद्र से जाकर करवा सकता है। उसके पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, और आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए आवेदक का रजिस्ट्रेशन बड़ी आसानी से हो जायेगा। इसके अलावा आवेदक किस असंगठित क्षेत्र में काम करता है ये भी मालूम होना ज़रूरी है।

रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आपको एक कार्ड मिल जायेगा। जो आप किसी भी लोकवाणी केंद्र से बनवा सकते है। उसे आप अपने पास हमेशा रख सकते है। इस कार्ड पर श्रमिक कई सरकारी योजनाओ का लाभ ले सकते है। चाहे वो केंद्र सरकार की योजना हो या राज्य सरकार का योजना हो।

दूसरे लेख

लेबर कार्ड आवेदन

लेबर कार्ड बनवाने के लिए आप eShram.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर स्वम् रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट होना ज़रूरी है क्योकि सरकार के द्वारा मिलने वाला लाभ श्रमिक के खाते में सीधे आता है। इसलिए आवेदक के पास बैंक अकाउंट होना ज़रूरी है।

ई श्रम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन कर सकते है आधार नंबर डालने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा। उसे डालकर लॉगिन कर सकते है। फिर श्रमिक का काम सेलेक्ट करना होगा की वह किस असंगठित क्षेत्र में कार्य करता है।

कार्ड बनाते समय श्रमिक को अपना पूरा पता बैंक अकाउंट जोड़ना होगा। जिससे सरकार के द्वारा दी जाने वाले सभी योजनाओ का लाभ श्रमिक को मिल सके है। इसलिए श्रमिक का बैंक अकाउंट होना ज़रूरी है।

अगर आप स्वम् लेबर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते है। तो आप लोकवाणी केंद्र से रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। और श्रमिक कार्ड वही बनवा सकते है। इसके लिए श्रमिक को कुछ 20 से 50 रूपये का फीस देना होगा। इस कार्ड को महिला और पुरुष दोनों बनवा सकते है। यह कार्ड आधार कार्ड के जैसा ही आपको मिल जायेगा। फिर श्रमिक इस कार्ड को लेकर सरकारी योजना का लाभ ले सकता है।

लेबर कार्ड के फायदे।

वैसे लेबर कार्ड के बहुत सारे फायदे है। जिसमे श्रमिक को कई सरकारी योजनाओ का लाभ सरकार देगी। इसके अलावा भी भविष्य में श्रमिक कार्ड योजना के तहत कई सरकारी योजना का लाभ मिलने वाला है जैसे।

  • भरण पोषण भत्ता
  • लड़की के शादी के खर्च में मदद
  • घर बनाने के लिए ऋण लेने में मदद
  • पेंशन योजना
  • इन्शुरन्स कवर
  • बच्चो के पढाई के खर्च में सहायता
  • दुर्घटना इन्शुरन्स
  • परिवार पेंशन योजना
  • नरेगा योजना
  • आयुष्मान योजना

इसके अतिरिक्त कई राज्य सरकार और केंद्र सरकार के योजना का लाभ श्रमिक कार्ड योजना के माध्यम से ले सकते है। भविष्य में इस कार्ड के माध्यम से और योजनाओ के लाभ के लाभ सरकार श्रमिकों देने वाली है।

लेबर कार्ड लिस्ट।

सरकार के द्वारा लेबर कार्ड लिस्ट जारी की गयी है जिसे श्रमिक इंटरनेट पर मौजूद सूचि को देख सकता है। की किन किन श्रमिकों को लेबर कार्ड या श्रमिक कार्ड के माध्यम से लाभ मिलेगा। अभी तक बहुत सारे श्रमिकों को इस कार्ड के जरिये से लाभ मिल चूका है। वही बहुत सारे श्रमिक को लाभ मिलना बाकि है। बहुत सारे श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता मिल चूका है। इसमें उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को 500 रूपये के हिसाब से चार महीने तक भत्ता मिलेगा। जिसमे से कई लोगो को लाभ मिल चूका है।

आशा करते है मेरे द्वारा दी जाने वाले जानकारी से आपको लाभ मिला होगा। और लेबर कार्ड कैसे बनता है लेबर कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे और लेबर कार्ड के फायदे क्या है इससे जुडी जानकारी मिली होगी। इस ब्लॉग पर पहले से भी श्रमिक कार्ड सम्बंधित कई लेख पब्लिश किये जा चुके है। उसे भी आप पढ़ सकते है।

यदि इस लेख से जुड़ा आपका कोई प्रश्न है। जिसका आप उत्तर जानना चाह रहे है। तो कमेंट करके पूछ सकते है। अगर आपको इस लेख से सहायता मिला हो। तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले। ताकि अधिक लोगो तक यह लेख पहुंच सके और लोगो को सहायता मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment