डीएम / जिलाधिकारी / जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

कई बार कुछ ऐसी अवस्थाएं आती है तो हमें शिकायत करने की आवश्यकता पड़ जाती है। जैसे कई बार हमारा कुछ काम नहीं हो पा रहा होता है। किसी के द्वारा सताए जा रहे हैं किसी के द्वारा मारपीट किया जा रहा है। अवैध कब्जा किया जा रहा है। बिना वजह परेशान किया जा रहा है। या किसी अन्य परेशानी से परेशान है. और आप जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें यह जानकारी चाहते हैं तो आप सही जगह पर आए यहां पर आपको डिटेल में जानकारी देंगे।

जिला कलेक्टर का नाम सुनकर आप हैरान हो रहे होंगे। तो आपकी जानकारी के लिए बता दे जिला कलेक्टर यानी डीएम डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट जिला अधिकारी जिले का मुखिया इन सभी नामों को एक ही पद यानी एक ही व्यक्ति को जाना जाता है।

जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें, jila-collector-ko-online-sikayat-kaise-kare

जिला का जो मुखिया होता है उसी को जिला अधिकारी बोलते हैं। जिला कलेक्टर बोलते हैं और डीएम भी बोलते हैं। इन नामों को सुनकर आप चौकन्ना होंगे। अगर आप शिकायत करना चाहते हैं इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

शिकायत करने के अलग अलग तरीके मौजूद है आप चाहे तो आप ऑनलाइन भी अपनी शिकायत कर सकते हैं। गुप्त शिकायत भी कर सकते हैं ऑफलाइन भी शिकायत कर सकते हैं तो आइए हम लोग यहां पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से जानते हैं। Jila Collector Ko Online Shikayat Kaise Kare.

जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें?

Jila Collecter यानि डीएम को अगर आप शिकायत करना चाहते हैं। तो 2 तरीकों से कर सकते हैं पहला जिला अधिकारी के कार्यालय में जाकर एप्लीकेशन लिख कर अपना शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। और दूसरा आप ऑनलाइन स्टेट पोर्टल पर जाकर अपना शिकायत जिला कलेक्टर तक पहुंचा सकते हैं।

शिकायत किसी भी तरह का जिला कलेक्टर को कर सकते हैं। ऑफलाइन करते हैं तो आपको एप्लीकेशन लिखना पड़ेगा एप्लीकेशन में आपको उन सारी चीजों को मेंशन करना पड़ेगा। जिन चीजों से आप परेशान है। और जिसकी शिकायत करना चाहते हैं। अगर आपके पास उसका कोई प्रूफ-Evidence वीडियो, ऑडियो, या कोई लिखित, एक प्रकार का प्रूफ है। तो उसे भी आप उसके साथ में संलग्न कर सकते हैं।

ऑनलाइन शिकायत के लिए आपको पोर्टल पर मांगी गई जानकारी से देकर शिकायत दर्ज करवानी होगी। जिसमें कई जरूरी जानकारी आप से मांगी जाएगी। वह आपके बारे में होगी और उस शिकायत के बारे में होगी।

और देखे :-

ऑनलाइन शिकायत करने का तरीका :-

  • ऑनलाइन शिकायत के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य के ऑफिसियल पोर्टल को खोजना होगा। क्योंकि हर राज्य का पोर्टल अलग अलग होता है। उस पोर्टल पर जाकर आप अपने जिला कलेक्टर को शिकायत कर सकते हैं।
  • कई राज्यों में आप अपने घर से फोन के माध्यम से जिला कलेक्टर या बड़े अधिकारियों को अपनी शिकायत बता सकते हैं और दर्ज करवा सकते हैं।
  • पोर्टल के लिए आपको गूगल पर जाना है। और वहां पर अपने स्टेट से जुड़े पोर्टल को खोजना है। और उस पोर्टल पर जाकर अपना एप्लीकेशन दर्ज कर सकते हैं।
  • जैसे आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं। जनसुनवाई पोर्टल है, इस पोर्टल के माध्यम से आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
  • अगर हम राजस्थान में रहते हैं संपर्क डॉट राजस्थान करके पोर्टल है। उस पर जाकर अपना एप्लीकेशन दर्ज करवा सकते है। इसी तरह से अन्य राज्यों के पोर्टल मौजूद है इंटरनेट पर उसे आप खोज सकते हैं। और ऑनलाइन अपने जिला कलेक्टर को शिकायत बता सकते हैं।
  • ऑनलाइन इस प्रकार से आप बड़ी आसानी से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसमें आपको इसके अलावा माध्यम मिल जाता है। मोबाइल के माध्यम से शिकायत दर्ज करना एक लिखित पेपर के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करना इसमें से कोई एक चुनकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

कलेक्टर से शिकायत कैसे करें?

जिला कलेक्टर को ऑफलाइन शिकायत करने के लिए आपको एक एप्लीकेशन लिखना होगा। एप्लीकेशन में आपको उन सारी चीजों को जोड़ना होगा। जो आपके पास एविडेंस जिस चीज के बारे में बताना चाहते हो। उसके बारे में डिटेल्स में जानकारी देना है। और आप कुछ इस प्रकार से एप्लीकेशन लिखना है।

सेवा में,

श्रीमान जिला अधिकारी महोदय

लखनऊ उत्तर प्रदेश

विषय :- बैंक मैनेजर के द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर शिकायत पत्र

महोदय

अवगत कराना चाहता हूं। कि मैं सलमान अली लखनऊ का निवासी हूं। मैं बैंक से लोन लेने के लिए एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया) गया हुआ था। और वहां पर हमसे कई अलग-अलग तरह के रिश्वत मांगे जा रहे हैं। काम करने के लिए हमसे यह कहा जा रहा है। कि अगर काम करवाना है तो आपको ₹200000 का रुपए का रिश्वत देना होगा। अगर आप देंगे तभी आपका काम होगा। अन्यथा आपका यहां से कोई भी किसी प्रकार का काम नहीं करेगा। इस तरह से बैंक मैनेजर के द्वारा कहा जा रहा है।

आपसे विनम्र अनुरोध है। कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए। आप इस रिश्वतखोर बैंक मैनेजर से हमें बचाए इसके खिलाफ कार्यवायी करने का कष्ट करे आपकी महान कृपा होगी।

धन्यवाद

दिनांक……..

नाम सलमान अली

पता…………………

फोन नंबर…………

आवेदन प्रारूप :-

jila-collector-ko-online-sikayat-kaise-kare..

नोट :- यहां पर बताई गई जानकारी सिर्फ और सिर्फ आपको एक जानकारी देने के लिए लिखा गया है। यहां पर आपको अपना पता और अपनी जानकारी स्वयं लिखनी है क्या दिक्कत आ रही है वह सारी चीजों को आप एक्सप्लेन करना है। और बताना है। उसके पश्चात आपके पास कोई एविडेंस उससे संबंधित कोई भी प्रूफ है। तो आप उसे इस एप्लीकेशन से जोड़ सकते हैं ताकि आपका एक मजबूत एविडेंस हो। और आप जिसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करना चाहते हैं। वह जिलाधिकारी महोदय के द्वारा आसानी से किया जा सके।

अंतिम शब्द

इस तरह से आप अपने जिला कलेक्टर को एप्लीकेशन लिख कर बता सकते हैं। और यह जानकारी दे सकते हैं किस तरह से आप परेशान हैं और आपसे कौन रिश्वत मांग रहा है। किनसे आप परेशान है किस चीज के लिए आप एप्लीकेशन लिखना चाहते हैं इस पर आप डिटेल में जानकारी देख सकते हैं।

उम्मीद करते हैं अब आपको ‘जिला कलेक्टर को ऑनलाइन शिकायत कैसे करें’ ऑफलाइन एप्लीकेशन लिखकर कैसे दें इस पर डिटेल में जानकारी मिल गया होगा। और अब आप आसानी से अपने जिला कलेक्टर को एप्लीकेशन लिख कर दे पाएंगे और अपना शिकायत दर्ज करवा पाएंगे।

ऐसी ही जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग पर और भी आर्टिकल पब्लिश किए गए हैं। उन्हें देख सकते हैं और अधिक जानकारी लेकर ऐसी अलग-अलग जगह पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।